कुशीनगर में लड़ाकू विमान जगुआर हुआ क्रैश
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार सुबह एक वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया है। विमान गोरखपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने के बाद कुशीनगर के हेतिमपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस हादसे में पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर गया। यह दुर्घटना आबादी वाले इलाके में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
खबरों के अनुसार भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान गोरखपुर से उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान का संपर्क एयरबेस से संपर्क टूट गया था। सुपर सोनिक विमान जगुआर उड़ान भरने के तुरंत बात क्रैश हो गया। दुर्घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के करीब है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू के लिए वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हेतिमपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जगुआर फाइटर प्लेन ने गोरखपुर एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। इसे विंग कमांडर कटोच उड़ा रहे थे। फ़िलहाल वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया है।
No comments