सेंसेक्स में दिखी गिरावट, सनफार्मा अभी मजबूती पर

दिन के 9 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 110 अंकों की गिरावट के साथ 36,468 पर और निफ्टी 35 अंकों की कमजोरी के साथ 10926 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 17 हरे और 33 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अगर इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.22 फीसद की गिरावट और स्मॉलकैप 0.19 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
हालाकि दिन के 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 71 अंकों की कमजोरी के साथ 36,507 पर और निफ्टी भी कमजोरी के साथ 10924 पर कारोबार कर रहा था। इस वक्त निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 16 हरे और 34 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.26 फीसद की गिरावट और स्मॉलकैप 0.24 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। गौरतलब है कि सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स 192 अंकों की तेजी के साथ 36,578 पर और निफ्टी 54 अंकों की मजबूती के साथ 10,961 पर कारोबार कर बंद हुआ था।
वैश्विक बाजारों का हाल भी बहुत अच्छा नहीं रहा। आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। दिन के 9 बजे जापान का निक्केई 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 20706 पर, चीन का शांघाई 0.63 फीसद की गिरावट के साथ 2594 पर, चीन का हैंगसेंग 0.59 फीसद की गिरावट के साथ 27037 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.54 फीसद की गिरावट के साथ 2113 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 1.38 फीसद की तेजी के साथ 24706 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 1.32 फीसद की तेजी के साथ 2670 पर और नैस्डैक 7157 पर सपाट कारोबार कर बंद हुआ था।

No comments