समाजवादियों ने चलाई साइकिल
रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट
पुरवा/उन्नाव। समाजवादी युवा चेतना रैली का शुक्रवार को उन्नाव जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही बिहार में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्ष के साथ स्वागत किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार तेज तर्रार सपा एम एल सी सुनील सिंह साजन के नेतृत्व में समाजवादी युवा चेतना रैली स्वागत किया गया। यह रैली इलाहाबाद से प्रारम्भ होकर बिन्दकी होते हुए बिहार उन्नाव पहुंची। यहां स्थानीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सुनील सिंह साजन, धर्मेन्द्र यादव ब्लाक प्रमुख सिकन्दरपुर कर्ण, गौरव यादव, अखिलेश यादव'शीलू', राहुल मिश्रा, आलोक सिंह, आदिल खां, जितेंद्र कुशवाहा, धीरेन्द्र, राना, अंशुमान, अनुज, विजय यादव, पंकज यादव, हसीन खां, लवकुश यादव, ओमकार यादव आदि ने सभी का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। सुनील सिंह साजन ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस तक समाजवादी विचारधारा को प्रेषित करना है। हमारे साथियों ने सराहनीय प्रयास किया है।
No comments