महिलाओं ने BDO को पीटा
![]() | |
खंड विकास अधिकारी को महिलाओं ने पीटा |
बता दें कि सिरजम गांव की दर्जनों महिलाएं ब्लाक कार्यालय पहुंची और संयुक्त खंड विकास अधिकारी विजय प्रताप सिंह से कोटे की दुकान को लेकर बातचीत करने पहुंची थी। कुछ ही देर बाद मामले ने दूसरा रूप ले लिया इसी बीच एक महिला ने संयुक्त बीडीओ पर छेड़खानी का आरोप लगाया तो अन्य महिलाओं ने एक युवक की पिटाई का भी आरोप लगा दिया। इसके बाद महिलाएं उग्र हो गईं और चप्पल निकाल कर संयुक्त बीडीओ विजय प्रताप सिंह की पिटाई करने लगीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले तो महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनके तेवर देख वे बैकफुट पर आ गए इसके बाद महिलाओं ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस मामले में बीडीओ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद है। ये महिलाएं कोटे की दुकान एक पक्ष को दिए जाने की मांग कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
No comments